Monday, July 7, 2025
25.5 C
Ambikāpur
Monday, July 7, 2025

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम बेमौसम बारिश से किसानों को हुई फसल क्षति का रही आंकलन

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अम्बिकापुर 20 मार्च 2024/ सरगुजा जिले में विगत तीन दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश के कारण सरगुजा विभिन्न ग्रामों में किसानों की फसलों को क्षति की आशंका है, जिसपर कलेक्टर श्री विलास भोस्कर द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया है और कलेक्टर ने राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम को संयुक्त रूप से क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं।


कलेक्टर के निर्देश पर किसानों को हुई क्षति का आंकलन करने राजस्व और कृषि विभाग के मैदानी अमले सर्वेक्षण कर रहे हैं।

एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी एवं कृषि विभाग के मैदानी अमले के द्वारा अलग अलग टीम बनाकर बेमौसम बारिश के कारण हुए फसल क्षति का सर्वेक्षण कर आंकलन किया जा रहा है।

कलेक्टर के निर्देश अनुसार प्रभावित गांव में किसानों के साथ मौके पर जाकर किसानों की उपस्थिति में क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को जो फसल की क्षति हुई है, उसका रकबा परीक्षण किया जाए तथा पात्र किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6 क्रमांक 4 के तहत प्रकरण तैयार कर मुआवजा दिये जाने के प्रावधान के अनुरूप कार्यवाही की जाए।

नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री बनसिंह नेताम ने बताया कि फसल क्षति के सर्वेक्षण के साथ पशु क्षति का भी सर्वेक्षण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में तहसील मैनपाट के ग्राम कुदारीडीह में कृषक कौशिल्या को 07 पशु गाज गिरने से मृत्यु पर पशु क्षति हुई जिसका मौके पर पंचनामा बना कर प्रकरण बनाया गया।

- Advertisement -

सरपंच की कुर्सी डोलते ही भाग खड़े हुए “जनसेवक” – ग्रामीणों के सवालों से बचने पंचायत से रफूचक्कर!

सरगुजा टाइम्स। अम्बिकापुर। किशुननगर | 25 जून 2025 । जनता की अदालत में जब सवाल उठते हैं, तो असली जनसेवक वहीं टिकते हैं —...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article