Sunday, June 1, 2025
38.3 C
Ambikāpur
Sunday, June 1, 2025

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री बने टीएस सिंहदेव ,देखे पूरीख़बर

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, टीएस सिंहदेव को बनाया डिप्टी सीएम

Surguja Times (Ambikapur) कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. सिंहदेव कांग्रेस के वफादार नेता और कुशल प्रशासक हैं. राज्य को उपमुख्यमंत्री के तौर पर उनकी सेवाओं से बहुत लाभ मिलेगा.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है. टीएस सिंहदेव को राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है. राज्य में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. टीएस सिंहदेव कांग्रेस के वफादार नेता और कुशल प्रशासक हैं. राज्य को उपमुख्यमंत्री के तौर पर उनकी सेवाओं से बहुत लाभ मिलेगा.

उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री के तौर पर टीएस सिंहदेव की सेवाओं से राज्य को बहुत लाभ मिलेगा. हमें यकीन है कि छत्तीसगढ़ के लोग खड़गे जी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को भारी बहुमत से दोबारा जिताएंगे.

छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त होने पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं सबसे पहले इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार व्यक्त करना चाहता हूं. हमें सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना है और राज्य में चुनाव होने तक इस सीमित समय के भीतर अधूरे काम को पूरा करना है. 

उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के लिए लगातार काम कर रहा हूं. मैं राज्य के उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा. मुझे खुशी है कि इस नई जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने मेरे बारे में सोचा. मैं कांग्रेस पार्टी के लिए लगातार काम करता रहूंगा. मैं राज्य के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपने कर्तव्यों को पूरा करता रहूंगा. 

- Advertisement -

CG HSRP NEWS : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर सचिव सह परिवहन आयुक्त ने ली बैठक, आर्डर की संख्या डबल करने और नियम...

रायपुर। सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश की अध्यक्षता में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में आज एक वर्चुअल...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article