Saturday, October 18, 2025
22 C
Ambikāpur
Saturday, October 18, 2025

ड्रोन से नैनो फर्टिलाइजर के छिड़काव के डेमो में बड़ी संख्या में किसान हुए शामिल, उदयपुर के केदमा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर स्थल पर हुआ प्रदर्शन

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 03 जनवरी 2024/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की आमजन को जानकारी दी जा रही है, साथ ही हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत केदमा में किसानों को ड्रोन से नैनो फर्टिलाइजर का छिड़काव का डेमो दिखाया गया। इस दौरान अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।


विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान खेती में बढ़ते लागत, मजदूरों की कमी को देखते हुए खेती-किसानी को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग एवं नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड के संयुक्त तत्वधान में विभिन्न ग्रामों में शिविर के माध्यम से ड्रोन तकनीक द्वारा नैनो यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से शिविर में उपस्थित किसानों को छत्तीसगढ़ के प्रमुख फसलों में नैनो उर्वरक के उपयोग के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इस दौरान नैनो उर्वरको का फसल पर सही एवं लक्षित प्रयोग करने से पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए कैसे पौधे को आवश्यक पोषण दिया जा सकता है और अच्छी उपज प्राप्त की जा सकती है के सम्बंध में बताया जा रहा है। इस दौरान बताया गया कि विस्तृत यह योजना आगामी समय में कृषि व महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। ड्रोन के माध्यम से उन्नत कृषि व आधुनिकीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा तथा ड्रोन के संचालन से महिलाएं स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त करेंगी।

- Advertisement -

Hospital News : अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल, जांच पर असर डालने के आरोप, स्टाफ ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लरामपुर । विशेष रिपोर्टवाड्रफनगर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article