Friday, October 17, 2025
21.5 C
Ambikāpur
Friday, October 17, 2025

दो दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 11 एवं 12 मार्च को राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र अंबिकापुर में

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अम्बिकापुर 10 मार्च 2024/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर, छत्तीसगढ़ जैव प्रौद्योगिकी प्रोन्नत सोसायटी एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय नवाचार किसान मेला एवं प्रदर्शनी 11 और 12 मार्च को किया जा रहा है।

यह किसान मेला एवं प्रदर्शनी राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र अंबिकापुर में प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान एक कृषि उत्पाद विक्रय केन्द्र का लोकार्पण किया जाएगा जहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा उत्पादित विभिन्न किसानोपयोगी उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध रहेंगे जिनमें विभिन्न फसलों के बीज, पौध सामग्री, कृषि यंत्र, बायो फर्टिलाइजर, बायो इन्सेक्टिसाइड, पेस्टिसाइड एवं अन्य उत्पाद शामिल हैं।

इस दो दिवसीय किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों के लगभग 15 सौ किसान शामिल होंगे।

- Advertisement -

Hospital News : अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल, जांच पर असर डालने के आरोप, स्टाफ ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लरामपुर । विशेष रिपोर्टवाड्रफनगर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article