Thursday, July 31, 2025
24.1 C
Ambikāpur
Thursday, July 31, 2025

महतारी वंदन योजना के सतत निगरानी एवं समीक्षा हेतु जिला स्तरीय, नगरीय निकाय एवं विकासखंड स्तरीय समिति गठित

Must read

Samridh Mandal
Samridh Mandalhttps://www.surgujatimes.in/
“Designation” .District reporter .From-Balrampur C.G.497119 .Whatsapp & Call +918357930353
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सरगुजा टाईम — समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज 

महतारी वंदन योजना के सतत निगरानी एवं समीक्षा हेतु जिला स्तरीय, नगरीय निकाय एवं विकासखंड स्तरीय समिति गठित

बलरामपुर 5 फरवरी 2024/* छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार परिवार के निर्णय में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के सतत निगरानी एवं समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें कलेक्टर, अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उपसंचालक समाज कल्याण, लीड बैंक मैनेजर, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिला ई गवर्नेंस मैनेजर सदस्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सदस्य सचिव होंगे।
इसी प्रकार महतारी वंदन योजना से संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्र की प्राप्त आपत्तियों के निराकरण हेतु नगरीय निकाय स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें तहसीलदार, अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सदस्य एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सदस्य सचिव होंगे। ग्राम पंचायत क्षेत्र स्तर पर योजना से संबंधित प्राप्त आपत्तियों के निराकरण हेतु विकास खंड स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अध्यक्ष, तहसीलदार/नायब तहसीलदार, सदस्य तथा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सदस्य सचिव होंगे।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article