Monday, October 20, 2025
20.5 C
Ambikāpur
Monday, October 20, 2025

22 फरवरी को होगी साइकिल रेस प्रतियोगिता, महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले विजेताओं को मिलेगी 21 हजार इनाम राशि

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अंबिकापुर 20 फरवरी 2024/ जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट महोत्सव 2024 के अवसर पर विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी पुरुष एवं महिला साइकिल रेस का आयोजन 22 फरवरी 2024 को प्रातः 07ः30 बजे घड़ी चौक अम्बिकापुर से 30 किमी नावापाराकलां तक किया जा रहा है।

साइकिल रेस में भाग लेने हेतु प्रतिभागी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी ही पात्र होंगे। साइकिल रेस में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपने आधारकार्ड की छाया प्रति एवं एक प्रति फोटो लेकर अपना पंजीयन 21 फरवरी 2024 को सायं 05ः00 बजे तक कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, कलेक्टोरेट परिसर अम्बिकापुर में पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही अति आवश्यक रूप से अपना चेस्ट नम्बर भी प्राप्त करेंगे।

साइकिल रेस के विजेता महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। प्रथम स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को पृथक पृथक क्रमशः 21,000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 11,000 रुपए, एवं तृतीय स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 5,100 रूपये का पृथक-पृथक नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा एवं दसवें स्थान तक आने वाले खिलाड़ियों को भी सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा।

- Advertisement -

Hospital News : अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल, जांच पर असर डालने के आरोप, स्टाफ ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लरामपुर । विशेष रिपोर्टवाड्रफनगर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article