Sunday, June 1, 2025
29.3 C
Ambikāpur
Sunday, June 1, 2025

बलरामपुर : जिले के विभिन्न जनपदों में किया गया योगाभ्यास

Must read

SADDAM KHAN
SADDAM KHANhttps://www.surgujatimes.in/
“Designation” .District reporter .From-Kusmi Balrampur C.G.497224 .Whatsapp & Call +917049202014
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

बलरामपुर 21 जून 2023

Surguja Times – कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत वाड्रफनगर, रामचंद्रपुर, कुसमी व बलरामपुर के ग्राम पंचायतों के साथ-साथ समस्त अमृत सरोवर के निकट ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वतंत्रता सेनानी  द्वारा योगाभ्यास कर नियमित रूप से योगाभ्यास करने का संकल्प लिया गया।

योगाभ्यास के पश्चात जनपद पंचायत वाड्रफनगर, रामचंद्रपुर, कुसमी व बलरामपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने अमृत सरोवर निर्माण के संबंध में जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से जनपद पंचायत कुसमी में 16 अमृत सरोवर तालाब निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसमें 14 अमृत सरोवर का निर्माण पूर्ण भी किया जा चुका है। जनपद पंचायत वाड्रफनगर में स्वीकृत 34 अमृत सरोवर तालाबों में से 26 अमृत सरोवर का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। जनपद पंचायत रामचंद्रपुर में स्वीकृत 19 अमृत सरोवर तालाबों में से 07 अमृत सरोवर का निर्माण पूर्ण भी किया जा चुका है। जनपद पंचायत बलरामपुर में स्वीकृत सभी 07 अमृत सरोवर तालाबों का निर्माण किया जा चुका है। भविष्य में जलभराव पश्चात सिंचाई सुविधा में बढ़ोतरी के साथ-साथ वृहद स्तर पर महिला समूह के माध्यम से अमृत सरोवर में मछली पालन किये जाने की योजना है तथा अमृत सरोवर किनारे अधिक से अधिक पौधरोपण भी किये जाने की योजना है, ताकि अनुकूलित वातावरण का निर्माण किया जा सके। योगाभ्यास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, मनरेगा श्रमिक, समूह की महिलायें एवं मनरेगा के मैदानी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

RPT. Saddam Khan Balrampur

- Advertisement -

Ambikapur: गरीबों की योजना, अमीरों का धंधा! आयुष्मान में खुला घोटाले का जाल” lifeline Hospital Ambikapur 📍

Ambikapur: “टेक्निकल इशू” या सुनियोजित लूट? अंबिकापुर के अस्पताल पर आयुष्मान योजना की धज्जियाँ उड़ाने का आरोप, अब न्याय की मांग सुरेश गाईन|सरगुजा टाइम्स /अंबिकापुर,...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article