Saturday, September 13, 2025
30.2 C
Ambikāpur
Saturday, September 13, 2025

ElectionsNews: की तैयारी हुई तेज,हर बूथ में बूथ कमेटी का गठन

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

बूथों को मजबूत करने चला रहे अभियान, बूथ कमेटी गठन करके रूप रेखा कर रहे तैयार

SURGUJA TIMES- भिलाई। विधानसभा चुनाव आने वाला है। चुनाव के पहले ही कांग्रेस ने अपनी तैयारी सख्ती से शुरू कर दी है। इस बार कांग्रेस का प्लान ही दूसरा है। कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बूथ पर फोकस कर रही है। बूथ को मजबूत बनाकर हर बूथ को जीतने की रणनीति तैयार कर ही है। और इसमें कांग्रेस काफी हद तक सफल और मजबूत योजना बनाकर काम भी शुरू कर दी है।

इसी कड़ी जिला कांग्रेस कमेटी के मागदर्शन और नेतृत्व में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सहयोग से भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में बूथ चलो अभियान जोर पकड़ने लगा है। भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी श्री मनोज पांडेय जी ने बूथ को मजबूत बनाते के लिए कमान संभाल ली है और वे रोज बैठकें कर रहे हैं। श्री मनोज पांडेय द्वारा हर वार्ड में जाकर बूथ कमेटी बनाई जा रही है। साथ ही आने वाले दिनों में कैसे काम करना है। इसकी रणनीति बना रहे हैं। बूथ को मजबूत बनाने के लिए

बूथ कमेटी के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को बूथ मैनेजमेंट की ट्रेनिंग भी दी जा रही है कि कैसे बूथ को मजबूत कर सकते है। कैसे मतदाताओं को युवाओं को कांग्रेस की रीति-नीति के बारे में बताकर, शासन की जनहितैषी, महत्वाकांक्षी योजनाओं लोगों को कितना लाभ हो। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की सरकार अाने के बाद युवाओं को कितने रोजगार मिले, खुर्सीपार का कितना विकास हुआ। इस तरह शासन और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से मतदाताओं को दिल जीता जा सके। इसकी जानकारी दे रहे हैं।

 हर बूथ में चल रहा अभियान

वार्ड 44 के बूथों में जाकर बूथ कमेटी का गठन किया गया। और आने वाले समय के कार्य करने की रूपरेखा तैयार की जा रही। इसी प्रकार वार्ड 50, वार्ड 49, वार्ड 38 के बूथों में जाकर बूथ कमेटी का गठन और आने वाले समय के कार्य करने की रूपरेखा तैयार की जा रही। लगातार अभियान चल रहा है और भिलाई निगम क्षेत्र के हर वार्ड के हर बूथ में यह अभियान चलाया जाएगा। बैठक के दौरान विधायक प्रतिनिधि श्री डी कामराजू जी छाया पार्षद मंगल सिंह जी, सुनील गोयल,भोलू श्रीवास्तव जी,नागमणि जी, शंकर राव जी , मुरलीधर जी, असगर कुरैशी, राजा देवांगन, एम गोपाल राव,प्रदीप यादव,संगम यादव,और पदाधिकारी गण कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

- Advertisement -

बिग ब्रेकिंग जशपुर – गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को पिकप वाहन ने रौंदा,हादसे में 2 दर्जन से अधिक घायल वही तीन लोगों...

बगीचा थाना क्षेत्र के जुरूडांड गांव में गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं पर तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप वाहन ने श्रद्धालुओं पर पिकप चढ़ा...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article