Wednesday, October 22, 2025
19.9 C
Ambikāpur
Wednesday, October 22, 2025

अवैध धान भण्डारण पर की गई कार्यवाही* 150 बोरी अवैध धान जब्त

Must read

Samridh Mandal
Samridh Mandalhttps://www.surgujatimes.in/
“Designation” .District reporter .From-Balrampur C.G.497119 .Whatsapp & Call +918357930353
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

Surguja times —– बलरामपुर जिले

 

बलरामपुर 18 दिसम्बर 2023/* शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 01 नवम्बर 2023 से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये। उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं हो ताकि वे सुगमता से धान का विक्रय कर पाये।

कलेक्टर श्री एक्का के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर के मार्गदर्शन में तहसीलदार राजपुर एवं खाद्य निरीक्षक के द्वारा सूचना पर ग्राम भदार के निवासी अंजय प्रसाद गुप्ता के मकान की जांच की गई। मौके पर घर के सामने ट्रक क्रमांक यूपी 67 टी 5944 अनलोडिंग स्थिति में पाया गया। उक्त ट्रक से मजदूरों द्वारा अंजय प्रसाद गुप्ता के घर में 150 बोरी अवैध धान भंडारित किया जा रहा था। जांच के दौरान संतोषप्रद जवाब न मिलने पर मौके पर उक्त धान को जब्त कर राजपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

- Advertisement -

Hospital News : अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल, जांच पर असर डालने के आरोप, स्टाफ ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लरामपुर । विशेष रिपोर्टवाड्रफनगर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article