Friday, August 1, 2025
27 C
Ambikāpur
Friday, August 1, 2025

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र बड़कीमहरी एवं महराजगंज का निरीक्षण।

Must read

Samridh Mandal
Samridh Mandalhttps://www.surgujatimes.in/
“Designation” .District reporter .From-Balrampur C.G.497119 .Whatsapp & Call +918357930353
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सरगुजा टाईम —— समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज 

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र बड़कीमहरी एवं महराजगंज का निरीक्षण

बलरामपुर 19 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने आज बलरामपुर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र बड़कीमहरी एवं महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी पंजी, निरीक्षण पंजी एवं बारदाना पंजी का अवलोकन करते हुए अब तक हुए धान के कुल उठाव के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने धान तौलाई, धान के रख-रखाव और उठाव की जानकारी समिति प्रबंधक से लेते हुए धान के उठाव की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से चर्चा कर धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लिया गया। कलेक्टर ने धान के गुणवत्ता का भी अवलोकन किया तथा धान की नमी आदि का भौतिक सत्यापन कराकर जांच की गई। उन्होंने समिति प्रबंधकों को 31 जनवरी 2024 तक धान उपार्जन का कार्य पूर्ण करने निर्देश दिया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी(रा.) श्री अमित कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article