Thursday, October 30, 2025
21.7 C
Ambikāpur
Thursday, October 30, 2025

Ambikapur News : उत्तर प्रदेश से सकुशल लौटे पहाड़ी कोरवा युवा सरगुजा के मैनपाट के युवा थे बागपत जिले में, वीडियो जारी कर मदद की अपील की थी, वापसी पर मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवाओं को लाया गया वापस

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

Ambikapur News : सुरेश गाईन | सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 19 दिसम्बर 2023/ उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गन्ने के खेतों में काम कर रहे पहाड़ी कोरवा युवा सुरक्षित छत्तीसगढ़ लौट आये हैं। इन्होंने वीडियो बनाकर सहायता की अपील छत्तीसगढ़ सरकार से की थी। वीडियो पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इन युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिये थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरगुजा जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पहाड़ी कोरवा युवाओं को सकुशल छत्तीसगढ़ लाने की कार्यवाही की। सभी युवाओं ने वापस आकर मुख्यमंत्री श्री साय और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि सरगुजा कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल एसडीएम श्री रवि राही को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर एवं एसपी ने स्वयं बागपत जिला प्रशासन से सम्पर्क कर इन युवाओं की वापसी का प्रयास किया। प्रशासन की सक्रियता और कार्यशीलता से पांचों युवा लौट आए हैं। इनमें 19 वर्षीय रोहित, 22 वर्षीय जसमन, 20 वर्षीय संदीप, 22 वर्ष अजीत, 19 वर्षीय हरीनाथ शामिल हैं। पांचों युवा संरक्षित जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा से हैं। पहाड़ी कोरवा राष्ट्रपति द्वारा संरक्षित जनजाति समूह हैं।

 

 

ये युवा सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र के गांव सुपलगा, परपटिया, चिरगा के निवासी हैं। इन युवाओं ने बागपत से लौटते वक्त एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि सभी कुशलता से हैं। सरगुजा की प्रशासनिक टीम लगातार संपर्क में रही। उन्होंने वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई कर उन्हें छत्तीसगढ़ लाने के निर्देश देने और अविलंब सहायता पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

- Advertisement -

Hospital News : अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल, जांच पर असर डालने के आरोप, स्टाफ ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लरामपुर । विशेष रिपोर्टवाड्रफनगर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article