Wednesday, October 15, 2025
19.9 C
Ambikāpur
Wednesday, October 15, 2025

Raipur Suicide: अधिकारी की पत्नी ने मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौके पर मौत, दोनों के बीच हुआ था विवाद

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी काम से मुंबई गया था। वहां से लौटते ही वो कार लेकर सीधे घूमने चला गया और रात को 1 बजे वापस लौटा। इससे उसकी पत्नी गुस्से में थी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से रविवार सुबह एक महिला में ट्रेन के आगे छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक महालेखाकार कार्यालय में एक अधिकारी की पत्नी ने मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विधानसभा के महालेखाकार कार्यालय में अधिकारी दीपक मीणा की पत्नी शारदा मीणा ने आत्महत्या कर ली है। बता दें कि मृतक का पति महालेखाकार कार्यालय सहायक लेखा अधिकारी के पद पर पदस्थ है। बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी काम से मुंबई गया था। वहां से लौटते ही वो कार लेकर सीधे घूमने चला गया और रात को 1 बजे वापस लौटा। इससे उसकी पत्नी गुस्से में थी। देर रात पति के वापस आने पर गुस्से के कारण पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। वहीं तकरीबन 3 बजे रात को पत्नी ने दरवाजा खोला और सुबह 5 बजे करीब रेल पटरी के नीचे आकर जान दे दी। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि बीते दिन शनिवार को दोनों पति-पत्नी के किसी बात को लेकर बहुत विवाद भी हुआ था।

- Advertisement -

कारपेंटर से दिन-रात काम करवाकर अब वेतन देने से इंकार — कंपनी मालिक पर धमकी के गंभीर आरोप, मजदूर ने लगाई न्याय की गुहार

कारपेंटर से दिन-रात काम करवाकर अब वेतन देने से इंकार — कंपनी मालिक पर धमकी के गंभीर आरोप, मजदूर ने लगाई न्याय की गुहाररिपोर्टर:...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article