सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर: जनपद पंचायत लुण्ड्रा के पदस्थ उप अभियंता रावेन्द्र यादव और सहायक ग्रेड 2 सतीश सिंह को कलेक्टर सरगुजा द्वारा निलंबित कर दिया गया हैं। रिश्वत लिए जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर उप अभियंता की वायरल वीडियो और सहायक ग्रेड 2 के वायरल ऑडियो पर कलेक्टर द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच प्रतिवेदन में तथ्य प्रमाणित पाए जाने के फलस्वरूप इन्हें तत्काल निलंबित किया गया हैं।
यह खबर भी पड़े…………..
- SDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेल
- Ambikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
- बिग ब्रेकिंग : जशपुर में “जनसंपर्क” का नया मॉडल – खबर छापो तो ‘अपराधी’, सवाल पूछो तो ‘1 करोड़’ का नोटिस!
- अंबिकापुर में खूनी खेल: डेयरी फॉर्म के पास 48 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या | Murder Case
- Malkangiri Hinsa : भीषण हिंसा से तबाह हुए सैकड़ों घर, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर सैकड़ों परिवार
निलंबन अवधि में सहायक ग्रेड 2 सतीश सिंह का मुख्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के कार्यालय में नियत किया गया हैं और उप अभियंता रावेन्द्र यादव का मुख्यालय कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यालय में नियत किया गया हैं। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।














