Sunday, June 1, 2025
31 C
Ambikāpur
Sunday, June 1, 2025

जिले के 04 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर तथा 05 प्रधान आरक्षको को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत।

Must read

Samridh Mandal
Samridh Mandalhttps://www.surgujatimes.in/
“Designation” .District reporter .From-Balrampur C.G.497119 .Whatsapp & Call +918357930353
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सरगुजा टाइम्स बलरामपुर: वरिष्ठ कार्यालय से जारी हुए पदोन्नति आदेश के परिपालन में प्रभारी पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज श्री बी पी राजभानू (भा.पु.से.) एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश सिंह ठाकुर के द्वारा जिले के पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक एवम् उप निरीक्षक के कंधे में स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति दी गई।

सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए श्री टिकेश्वर यादव, श्री बालेश्वर महानदी, श्री नीलमणि कुजूर एवं प्रदीप मिश्रा के कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई।

इसी तरह प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए श्री अभिमन्यु सिंह, श्री कपिल सहाय, श्री गोपाल राम, श्री संतोष कोईरी एवं गुल्फी तिर्की के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति प्रदान की गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत हुए समस्त अधिकारियों से कहा गया कि अब उनके कंधों पर जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई है, बेहतर ढंग से ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ पुलिस एवं आमजन के बीच तालमेल बैठाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश सिंह ठाकुर द्वारा पदोन्नत हुए सहायक उपनिरीक्षक के कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति दी गई।

- Advertisement -

HSRP अपडेट: अब फिटमेंट सेंटर और कैंप में सिर्फ तयशुदा शुल्क ही लिया जाएगा, अतिरिक्त वसूली पर होगी कार्रवाई – परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश...

सरगुजा टाइम्स|रायपुर,| हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को लेकर आज मंत्रालय महानदी भवन में परिवहन विभाग की अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता खुद सचिव...

More articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article