Thursday, October 30, 2025
21.7 C
Ambikāpur
Thursday, October 30, 2025

नाटू-नाटू गाने का है यूक्रेन से कनेक्शन

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

Natu Natu Song, Golden Globes Awards: अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “आरआरआर की टीम को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने की शुभकामनाएं।’’

Natu Natu Song: पिछले साल रिलीज हुई फिल्म RRR सुपरहिट थी। इसके सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ (Natu Natu) को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस गाने को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया। अब इसी गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग श्रेणी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड (Golden Globe Award) जीता है। जिसकी जानकारी गोल्डन ग्लोब के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है। पीएम के अलावा शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति के घर पर हुई थी शूटिंग

‘नाटू नाटू’ गाने को 2021 में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के आधिकारिक निवास Marrinskyi Palace के सामने फिल्माया गया था। तब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध नहीं चल रहा था। फिल्म के डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने बताया था कि यूक्रेन राष्ट्रपति खुद एक अभिनेता रह चुके हैं। इसलिए उन्होंने हमें गाना शूट करने की इजाजत दे दी।

- Advertisement -

Hospital News : अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल, जांच पर असर डालने के आरोप, स्टाफ ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लरामपुर । विशेष रिपोर्टवाड्रफनगर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article