Tuesday, July 1, 2025
30.7 C
Ambikāpur
Tuesday, July 1, 2025

मैनपाट महोत्सव 2024 के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री भोस्कर ने अधिकारियों की ली बैठक, सौंपे गए दायित्व

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अंबिकापुर 12 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मैनपाट महोत्सव 2024 के आयोजन हेतु समन्वय बैठक रखी गई। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मैनपाट महोत्सव 2024 का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह में रोपाखार जलाशय के समीप किया जाना है। मैनपाट महोत्सव की आवश्यक तैयारियों के संबंध में  अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। कलेक्टर श्री भोस्कर ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी अधिकारियों को आवश्यक समन्वय बनाते हुए अपनें दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर श्री अभिषेक कुमार, एवं प्रभारी अधिकारी, सहायक नोडल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नूतन कुमार कंवर को बनाया गया है। इसके साथ ही सहायक प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) सीतापुर श्री रवि राही, एवं प्रभारी अधिकारी पर्यटन श्री मोहन साहू,  होंगे। कलेक्टर ने कहा है कि सभी संबंधित अधिकारी कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व सौंपे गये कार्यो के संबंध में पूर्णता प्रमाण पत्र आयुक्त, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर को प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव के आयोजन हेतु पार्किंग, रूट चार्ट, कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था सहित विद्युत, पेयजल आदि विभिन्न व्यवस्थाएं, कलाकारों की व्यवस्था, आवागमन एवं बस व्यवस्था, एडवेंचर स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं।

- Advertisement -

सरपंच की कुर्सी डोलते ही भाग खड़े हुए “जनसेवक” – ग्रामीणों के सवालों से बचने पंचायत से रफूचक्कर!

सरगुजा टाइम्स। अम्बिकापुर। किशुननगर | 25 जून 2025 । जनता की अदालत में जब सवाल उठते हैं, तो असली जनसेवक वहीं टिकते हैं —...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article