Sunday, June 1, 2025
38.3 C
Ambikāpur
Sunday, June 1, 2025

सिंहदेव ने कहा, यह भारी भूल होगी यह सोचना कि कोरोना हमारे बीच से चला गया

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

Ambikapur News: सिंहदेव ने कहा कि देश में जो वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चला, उसमें लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बन गई लेकिन हम नहीं बैठ सकते।

अंबिकापुर(SURGUJA TIMES)। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि कोरोना से डरने की नहीं लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।यह सोचना कि कोरोना हमारे बीच से चला गया, यह भारी भूल होगी।कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है।फिलहाल की स्थिति में चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सरगुजा प्रवास पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अंबिकापुर में चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है।इसका माकड्रिल भी किया जा चुका है।स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सभी जगह के लोग सतर्क हो गए हैं। चीन, जापान, जर्मनी, सिंगापुर, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील सहित अन्य देशों में कोरोना के केस बढ़ते हुए दिख रहे है।सिंहदेव ने कहा कि कोरोना एक वायरस है जो आने वाले समय में भी रहेगा इस बात का संदेश हमने हमेशा से ही दिया है। चिंता इस बात की रहती है कि इसका म्यूटेशन कोई ऐसा रूप न ले ले कि बीमारी घातक स्वरूप में सामने आ जाए।

सिंहदेव ने कहा कि देश में जो वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चला, उसमें लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बन गई। तुलनात्मक रूप से देश की हालत फिलहाल सुरक्षित है लेकिन हम पिछले नतीजों को देखकर नहीं बैठ सकते हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें नुकसान न देखना पड़े इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।यदि ज्यादा घातक साबित होने वाला वैरियंट आ गया तब लोगों को दिक्कतें होंगीं। चीन की जो स्थिति बताई जा रही है वह देश, छत्तीसगढ़, सरगुजा या अंबिकापुर में होती नहीं दिख रही हैं। वहां जो वैक्सीन उपयोग में लाई गई वह उतनी कारगर साबित नहीं हुई। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि भारत में देखें तो कई लोगों तक कोरोना पहुंच गया।

80 प्रतिशत तक लोगों को तो पता ही नहीं चला। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी। उनके माध्यम से दूसरे लोगों तक फैला होगा, कुछ लोग बीमार हुए होंगे, उनकी भी प्रतिरोधक क्षमता बनी होगी। आज ऐसी स्थिति में हम अपने को पा रहे हैं कि ज्यादा प्रकरण सामने नहीं आ रहे हैं। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इसी के हिसाब से सभी अस्पतालों में भी तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -

CG HSRP NEWS : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर सचिव सह परिवहन आयुक्त ने ली बैठक, आर्डर की संख्या डबल करने और नियम...

रायपुर। सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश की अध्यक्षता में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में आज एक वर्चुअल...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article