Friday, June 13, 2025
27.2 C
Ambikāpur
Friday, June 13, 2025

सुशासन तिहार में देव नारायण यादव को मिला लाभ, बना नया राशन कार्ड : सरगुजा टाइम्स

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सुरेश गाईन | अम्बिकापुर 15 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी पहल पर आयोजित सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बना है। इसी क्रम में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पंचायत कुल्हाड़ी के निवासी श्री देव नारायण यादव का नया राशनकार्ड जारी किया गया।

 श्री देव नारायण यादव लंबे समय से राशनकार्ड के अभाव में शासकीय खाद्यान्न योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे। उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान अपनी मांग को लेकर सुशासन तिहार में आवेदन दिया। जिला प्रशासन ने मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए उनकी पात्रता की पुष्टि की और नया राशन कार्ड बनाकर प्रदान किया।

 इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देव नारायण यादव ने कहा, “अब मुझे और मेरे परिवार को शासकीय खाद्यान्न योजना का पूरा लाभ मिलेगा। सुशासन तिहार ने हमें अपनी समस्याएं सीधे शासन तक पहुँचाने का अवसर दिया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं।

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल पर आयोजित सुशासन तिहार के माध्यम से राज्यभर में नागरिकों की मांग और शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है, जिससे आम जनता को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ मिल रहा है।

- Advertisement -

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सरगुजा संभाग के जिला स्तरीय अधिकारी कार्यशाला में हुए शामिल

अम्बिकापुर 06 जून 2025/ जिला पंचायत सभाकक्ष में सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों का एक दिवसीय...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article