सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर: जनपद पंचायत लुण्ड्रा के पदस्थ उप अभियंता रावेन्द्र यादव और सहायक ग्रेड 2 सतीश सिंह को कलेक्टर सरगुजा द्वारा निलंबित कर दिया गया हैं। रिश्वत लिए जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर उप अभियंता की वायरल वीडियो और सहायक ग्रेड 2 के वायरल ऑडियो पर कलेक्टर द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच प्रतिवेदन में तथ्य प्रमाणित पाए जाने के फलस्वरूप इन्हें तत्काल निलंबित किया गया हैं।
यह खबर भी पड़े…………..
- ब्लैक मैंगो इंडिया डिज़ाइन कंपनी पर गंभीर आरोप — कर्मचारी ने लगाया 4 महीने की सैलरी हड़पने का आरोप
- कारपेंटर से दिन-रात काम करवाकर अब वेतन देने से इंकार — कंपनी मालिक पर धमकी के गंभीर आरोप, मजदूर ने लगाई न्याय की गुहार
- सौरभ विश्वनाथ मिश्र ने की रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी….*
================ - मुरैना विद्युत विभाग में थर्ड पार्टी कर्मचारियों का धरना — पांच महीने से नहीं मिला पेट्रोल भत्ता, वेतन में भी देरी, स्टेट हेड राजेश बोले — दो दिन में होगी सुनवाई
- HSRP Number Plate : ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक सखियां बनेंगी “वाहन सखी“, अब गांवों में ही होगी नंबर प्लेट अपडेट की सुविधा
निलंबन अवधि में सहायक ग्रेड 2 सतीश सिंह का मुख्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के कार्यालय में नियत किया गया हैं और उप अभियंता रावेन्द्र यादव का मुख्यालय कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यालय में नियत किया गया हैं। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
