Tuesday, October 21, 2025
19.1 C
Ambikāpur
Tuesday, October 21, 2025

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अंबिकापुर 23 फरवरी 2024/ आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कुमार कंवर, डिप्टी कलेक्टर श्री नीरज कौशिक, जनपद सीईओ श्री वेद प्रकाश पाण्डेय के मार्गदर्शन में नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने हेतु आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद बौद्धिक संपदा अधिकार केंद्र द्वारा बौद्धिक संपदा विषय में जागरूकता एवम बौद्धिक संपदा संरक्षण का कार्य एसएमआई तथा आम जनता के लिए वर्षो से किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ के आकांक्षी विकासखंडों में जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के जनपद पंचायत सभाकक्ष में बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन हुआ।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के वैज्ञानिक डॉ अमित दुबे द्वारा नवाचार को बढ़ावा देने के लिए, औद्योगिक संघों के सदस्य, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं प्राचार्यो को ट्रेडमार्क, पेटेंट, कॉपीराइट, डिजाइन अन्य अन्य विषयों की जानकारी प्रदान की।

साथ ही इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री नीरज कौशिक ने बौद्धिक संपदा अधिकार को अपनी कला, अपने द्वारा निर्मित विशेष उत्पादों पर अपना अधिकार अपनी पहचान दिलाने का अधिकार बताया।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री अमित सिंह देव, जनपद सीईओ श्री वेद प्रकाश पाण्डेय, एलडीएम श्री दीपेंद्र यादव, पंचायत इंस्पेक्टर श्री अनिल वर्मा, जनपद पीओ श्री अभिषेक मिंज, उद्योग विभाग से अंकुर गुप्ता, कृषि विस्तार अधिकारी हरित सिंह, मत्स्य अधिकारी शुभम साहू, एनआरएलएम बीपीएम मनोज केसपोट्टा, आईटीआई लखनपुर प्राचार्य सुनंदा कुमारी, शिक्षा विभाग से बीआरसी दीपेश पांडेय, सुमेधा तिवारी, अरविंद यादव, क्षेत्रीय समन्वयक अजय तिर्की, ममता दास, रूही परवीन, महाविद्यालय महाविद्यालय छात्र छात्राये, समूह की महिलाएं अपने खुद के बने उत्पादों के साथ उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन आकांक्षी ब्लॉक फेलो शुभिता शुक्ला ने किया।

- Advertisement -

Hospital News : अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल, जांच पर असर डालने के आरोप, स्टाफ ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लरामपुर । विशेष रिपोर्टवाड्रफनगर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article