✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
ताजा खबर

द्वारा: Bhanu Pratapप्रकाशित: 30 जून 2025दे देखा गया: 873 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

बिलाड़ी मिडिल स्कूल में सनसनीखेज खुलासा: प्रधान अध्यापक  की मोबाइल बाथरूम में मिला? छत्तीसगढ़.रायपुर जिले के ग्राम बिलाड़ी स्थित मिडिल स्कूल से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के शौचालय (बाथरूम) में एक चालू हालत में मोबाइल फोन मिल...

बिलाड़ी मिडिल स्कूल में सनसनीखेज खुलासा: प्रधान अध्यापक  की मोबाइल बाथरूम में मिला?

छत्तीसगढ़.रायपुर जिले के ग्राम बिलाड़ी स्थित मिडिल स्कूल से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के शौचालय (बाथरूम) में एक चालू हालत में मोबाइल फोन मिलने के बाद छात्राओं, शिक्षिकाओं और पूरे स्टाफ में भारी आक्रोश फैल गया है। जांच के बाद सामने आया कि यह फोन स्कूल के प्रधान अध्यापक और संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू का था

बाथरूम में रखा गया था चालू मोबाइल, हो रही थी रिकॉर्डिंग!

स्कूल स्टाफ के अनुसार, मोबाइल को बाथरूम में जानबूझकर रखा गया था और उससे वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। जब शिक्षकों को इस संदिग्ध गतिविधि की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत अन्य स्टाफ को सूचना दी। महिला स्टाफ द्वारा मोबाइल को जब्त किया गया और इसकी जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को दी।

👮‍♀️ एफआईआर दर्ज, शिक्षा विभाग भी सख्त

महिला शिक्षिकाओं और उनके परिजनों ने तुरंत तिल्दा थाने में पहुंचकर FIR दर्ज कराई। साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग और स्कूल जनभागीदारी समिति को भी घटना से अवगत कराया गया है।

आरोपी ने कबूला अपराध!

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब इस घटना की जानकारी खुद प्रधान अध्यापक भूपेंद्र कुमार साहू को दी गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि मोबाइल उनका ही है। उन्होंने बताया कि –

"मैंने जानबूझकर मोबाइल चालू हालत में बाथरूम में रखा था। एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में और फिर लैपटॉप में कन्वर्ट करके वीडियो देखा करता था।"

शिक्षा व्यवस्था पर गहरा सवाल

इस घटना ने न केवल शिक्षा विभाग को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि स्कूलों में बच्चों खासकर छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा विभाग से लेकर अभिभावकों तक में गंभीर चिंता और आक्रोश व्याप्त है.



जनभागीदारी समिति और अभिभावकों ने भूपेंद्र कुमार साहू को तत्काल बर्खास्त करने और कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिक्षा के मंदिरों में इस प्रकार की गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। समय आ गया है जब स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त और तकनीकी दृष्टिकोण की ओर प्रशासन का ध्यान जाये.

 

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...