Tuesday, July 1, 2025
23.2 C
Ambikāpur
Tuesday, July 1, 2025

आर्केस्ट्रा में नोट उड़ाने का जमाना गया, स्टेज पर डांसर लड़की ने रूपये लेने डिजिटल तरीका अपनाया, अब तक नहीं देखा होगा ऐसा

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अम्बिकापुर 20 मई 2024/ Digital Payment: जब से डिजिटल पेमेंट का ऑप्शन लोगों के पास आया है लोगों की जिंदगी काफी आसान हो गई है। पहले के समय में लोगों को बैंक या फिर ATM में जाकर पैसा निकालना पड़ता था और तब जाकर वह अपने पसंद का सामान खरीद पाते थे। वहीं कई बार ऑटो का किराया देने के समय खुल्ले पैसे की दिक्कत होती थी, जिसे डिजिटल पेमेंट ने लगभग खत्म ही कर दिया है।

अब लगभग हर कोई डिजिटल तरीके से पेमेंट कर रहा है और सामने वाला पेमेंट ले भी रहा है। मगर एक शख्स ने डिजिटल पेमेंट का ऐसा इस्तेमाल किया जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है किसी जगह आर्केस्ट्रा चल रहा है जहां एक लड़की फ्लोर पर डांस कर रही है। वहीं आसपास कई लोग बैठकर डांस देख रहे हैं। अब आपको वीडियो की मेन बात बताते हैं। लड़की ने डांस करते हुए अपने हाथ में फोन पकड़ा हुआ है जिसपर QR कोड नजर आ रहा है। वहीं उसके सामने एक शख्स खड़ा है जो लड़की का डांस देखते हुए उसे अपने ऑनलाइन पेमेंट कर रहा है। आपने आजतक दुकान, मॉल, होटल आदि कई जगहों पर डिजिटल तरीके से पेमेंट किया होगा, मगर क्या आपने कभी किसी को इस तरह का पेमेंट करते देखा है?

देखिए वीडियो –

- Advertisement -

सरपंच की कुर्सी डोलते ही भाग खड़े हुए “जनसेवक” – ग्रामीणों के सवालों से बचने पंचायत से रफूचक्कर!

सरगुजा टाइम्स। अम्बिकापुर। किशुननगर | 25 जून 2025 । जनता की अदालत में जब सवाल उठते हैं, तो असली जनसेवक वहीं टिकते हैं —...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article