Tuesday, October 14, 2025
22.4 C
Ambikāpur
Tuesday, October 14, 2025

गरीबों के 26 लाख का चावल, शक्कर और चना डकार गए शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक, अध्यक्ष गिरफ्तार

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अम्बिकापुर 13 अप्रैल 2024/गरीबों के राशन गबन करने के मामले में पुलिस ने संचालन करने वाले सहकारी समिति के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया हैं।

दरअसल, सरगुजा जिला मुख्यालय स्थित नमनाकला राशन दुकान के संचालक ने 26 लाख 52 हजार रुपए का राशन में गड़बड़ी किया गया था। लोगों की शिकायत के बाद खाद्य अधिकारी के टीम द्वारा राशन दुकान की भौतिक सत्यापन किया गया था।

जिसमें पाया गया कि, नमनाकला समिति से चावल, शक्कर, चना कम हैं। जिसके खिलाफ़ समिति के अध्यक्ष समेत अन्य लोगों पर भी अपराध दर्ज किया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक, खाद्य अधिकारी अंबिकापुर के टीम ने अप्रैल 2023 में शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच की थी।

तब नमनाकला में संचालित राशन दुकान में खाद्यान्न स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने पर भारी मात्रा में राशन की कमी पाई गई।

उनमें चावल 718.81 क्विंटल, शक्कर 0.36 क्विंटल और चना 2.5 क्विंटल कम मिला था। इसमें से 25 क्विंटल चावल, 0.36 क्विंटल शक्कर, 2.5 क्विंटल चना की भरपाई संचालक द्वारा की गई। बाकी चावल 718.81 क्विंटल जमा नहीं कराया गया था।

जिसके बाद खाद्य अधिकारी अंबिकापुर द्वारा इस मामले में जांच प्रतिवदेन के साथ लिखित शिकायत 29 अप्रैल 2023 को गांधीनगर थाने में की गई थी।

पुलिस ने मामले में सहकारी समिति के संचालक सहित अन्य के खिलाफ धारा 409, 34 आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 7 के तहत् अपराध दर्ज कर जांच में लिया था।

इसके साथ ही, शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन करने वाली समिति के अध्यक्ष बृजेश सोनी (39) को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

उचित मूल्य की दुकान से गायब हुए 718.81 क्विंटल चावल की कीमत 26 लाख 52 हजार 279 रूपए बताई गई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया हैं। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी हैं।

इस पूरे कार्रवाई में गांधीनगर थानाप्रभारी अश्वनी सिंह, एएसआई अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक अतुल सिंह, जितेश साहू, मनीष सिंह की टीम शामिल रही।

- Advertisement -

कारपेंटर से दिन-रात काम करवाकर अब वेतन देने से इंकार — कंपनी मालिक पर धमकी के गंभीर आरोप, मजदूर ने लगाई न्याय की गुहार

कारपेंटर से दिन-रात काम करवाकर अब वेतन देने से इंकार — कंपनी मालिक पर धमकी के गंभीर आरोप, मजदूर ने लगाई न्याय की गुहाररिपोर्टर:...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article