Wednesday, October 29, 2025
21 C
Ambikāpur
Wednesday, October 29, 2025

जयमाला पर दूल्हे ने दुल्हन को किया Kiss, मचा बवाल; एक दिन बाद दुल्हन घर से हुई फरार, इससे रचा ली शादी

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सरगुजा टाइम्स 31 मई 2024/ UP: हापुड़ जिले में जयमाला के दौरान दुल्हा-दुल्हन के किस करने पर बवाल मच गया था। वहीं बवाल के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। हालांकि अब बताया जा रहा है कि दुल्हन घर से फरार हो गई है और उसने उसी लड़के से शादी भी रचा ली है।

बता दें कि पूरा मामला 20 मई दिन सोमवार का है। यहां दो बहनों की शादी एक ही दिन हो रही थी। हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर में शादी का आयोजन किया गया था। इसी बीच जयमाला के दौरान दूल्हे ने अपनी दुल्हन को किस कर दिया। इस बात पर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए और शादी समारोह में जमकर हंगामा किया और मारपीट हुई। मारपीट का मामला सामने आते ही पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं हंगामे के बाद बारात वापस लौट गई।

दो बेटियों की एक साथ थी शादी

जानकारी के अनुसार दोनों बेटियों की शादी सोमवार की रात में थी। बड़ी बेटी की बारात गुलावठी के मोहल्ला सुभाष नगर से आई थी, जिसकी शादी से कुशलता से संपन्न हो गई। वहीं छोटी बेटी की बारात हापुड के मोहल्ला शिव नगर से आई थी। शादी में जयमाला की रस्म के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के माथे पर किस कर दिया।  इस पर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया। विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दुल्हन के पिता सहित 5 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

भाग कर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन

वहीं अब इस पूरी घटना के एक दिन बाद दुल्हन का दूल्हे के प्रति प्रेम जाग उठा। हंगामे के अगले ही दिन दुल्हन अपने घर से भाग गई और दूल्हे के पास जा पहुंची। बताया जा रहा है कि दूल्हे का नाम दीपांशु और दुल्हन का नाम सविता है। दोनों के घर की दूरी 1 किलोमीटर से भी कम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। वहीं घर से भागने के बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी भी रचा ली। इस पूरी घटना के बाद मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

- Advertisement -

Hospital News : अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल, जांच पर असर डालने के आरोप, स्टाफ ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लरामपुर । विशेष रिपोर्टवाड्रफनगर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article