Saturday, July 19, 2025
28.3 C
Ambikāpur
Saturday, July 19, 2025

Balrampur : पड़ोसी राज्य से परिवहन करते 04 वाहनों से जब्त की गई 210 बोरी अवैध धान

Must read

Samridh Mandal
Samridh Mandalhttps://www.surgujatimes.in/
“Designation” .District reporter .From-Balrampur C.G.497119 .Whatsapp & Call +918357930353
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

Balrampur : समृद्ध मण्डल | सरगुजा टाइम्स | बलरामपुर 13 दिसम्बर 2023/ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 01 नवम्बर 2023 से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये। उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं हो ताकि वे सुगमता से धान का विक्रय कर पायें।

बलरामपुर जिला ————–

 


कलेक्टर श्री एक्का के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी के मार्गदर्शन में तहसीलदार चांदो के द्वारा झारखण्ड राज्य से अवैध धान परिवहन करते ग्राम करचा बैरियर से वाहन क्रमांक जेएच 03 एजी 9677 पिकअप से 60 बोरी, जेएच 03 पी 3363 पिकअप से 35 बोरी, जेएच 03 के 9672 पिकअप से 45 बोरी एवं सीजी 15 डीई 3276 मेटाडोर से 70 बोरी कुल 210 बोरी अवैध धान को जब्त कर थाना चांदो में सुपुर्दगी किया गया है।
ज्ञातव्य है कि कलेक्टर श्री एक्का ने जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही सीमावर्ती चेकपोस्ट में धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि तथा अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी

- Advertisement -

Breaking News : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ED की दबिश, 8 अधिकारियों की पहुंची टीम ..पढ़े पूरी ख़बर

Breaking News :सरगुजा टाइम्स । रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के घर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED)...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article