Friday, October 17, 2025
21.5 C
Ambikāpur
Friday, October 17, 2025

बिना अनुमति क्रेशर संचालन पर राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम ने की कार्यवाही

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अम्बिकापुर 01 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में तहसील क्षेत्र लुण्ड्रा के ग्राम चंदेश्वरपुर में राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा सोमवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। जहां बिना अनुमति क्रेशर संचालन एवं निम्न श्रेणी चूना पत्थर गिट्टी भंडारण करना पाया गया। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि क्रेशर संचालन सूरजपुर निवासी संदीप अग्रवाल द्वारा कराया जा रहा है।

इस दौरान लगभग 10 हाईवा बोल्डर, 03 हाईवा गिट्टी स्टॉक किया गया है। स्टॉक किए गए खनिज और क्रेशर संचालन के संबंध में मौके पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले में नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही की गई है। मामले में एसडीएम श्री नीरज कौशिक, खनि निरीक्षक श्री विवेक साहू एवं राजस्व तथा खनिज विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण एवं कार्यवाही की गई।

- Advertisement -

Hospital News : अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल, जांच पर असर डालने के आरोप, स्टाफ ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लरामपुर । विशेष रिपोर्टवाड्रफनगर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article