Saturday, May 17, 2025
36.8 C
Ambikāpur
Saturday, May 17, 2025

वनकर्मियों को दिया गया सांप पकड़ने का प्रशिक्षण

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103

सैय्यद मोहम्मद सैफ की रिपोर्ट

सूरजपुर/03 अगस्त 2023/ जिला वन मंडल कार्यालय में स्नेक रेस्क्यू करने प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण नोवा नेचर के अध्यक्ष एवं उनके दल के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षकों द्वारा सांप की विभिन्न प्रजातियों के बारे में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई तथा भारत में पाए जाने वाले जहरीले सांपों से बचने एवं उसका रेस्क्यू करने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। वनमण्डलाधिकारी संजय यादव ने बताया कि एक तरफ सांपों के सफल रेस्क्यू से इंसानो की जान बचायी जा सकती है तो दूसरी तरफ दुर्लभ प्रजाति के सांपों की रक्षा भी की जा सकती है। यदि कहीं पर सांप का रेस्क्यू किया जाना हो, तो वन विभाग के कर्मचारियों से संपर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षण में वनमण्डलाधिकारी, उप वनमंडलाधिकारी, परिक्षेत्राधिकारी, क्षेत्रीय वन कर्मचारी एवं स्थानीय व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ambikapur : समाधान शिविर सकालो में जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण पढ़े पूरी खबर। …..

सुशासन तिहार 2025 बना जनता के लिए उम्मीद की किरण | सरगुजा टाइम्ससुरेश गाईन | अम्बिकापुर 15 मई 2025/ शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं...
- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article