अम्बिकापुर 08 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय रायपुर के निर्देशानुसार जिला सरगुजा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग सामाजिक प्रास्थिति के प्रमाणीकरण का विनियम के जाति प्रमाण पत्रों को सत्यापन हेतु जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का पुनर्गठन किया गया है।
जिसमें समिति के अध्यक्ष अपर कलेक्टर अम्बिकापुर श्री सुनील कुमार नायक, पदेन सदस्य अम्बिकापुर थाना आ.जा.क. उप पुलिस अधीक्षक , अ.जाति सदस्य सहा. अनुसंधान अधिकारी श्री महेन्द्र खाण्डेकर , अ.ज.जा. सदस्य सहायक संचालक कु. अंकिता मरकाम, अ.पि. सदस्य परियोजना अधिकारी साक्षरता श्री गिरिश गुप्ता तथा पदेन सदस्य सचिव अदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त होंगे।