सरगुजा टाइम्स :बलरामपुर- औराझरिया के पास पेड़ गिरने से एनएच 343 पर पेड़ गिरने के कारण आवागमन घंटों देर बाधित रही। जैसे ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम को पेड़ गिरने की खबर लगा तत्काल पेड़ को हटाकर उक्त सड़कों पर आवागमन चालू कराया गया है।
मालूम हो कि गढवा-अंबिकापुर मार्ग एनएच 343 पर औराझरिया घाटी में एक विशालाय पेंड़ के सड़क पर गिर जाने से यातायात कुछ घंटे के लिए बाधित रहा। उस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश और हवा के कारण सुबह 4:00 बजे एक पेंड़ हाइवे पर गिर गया।

रात्रि के कारण वाहनों का आवाजाही कम होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ पर आवागमन रूक गया। कुछ समय प्रयास के बाद हाईवे पेट्रोलिंग और ग्रामीणों की मदद से पेंड़ को हटाकर अवागमन चालू कराया गया।
