अम्बिकापुर 24 दिसम्बर 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को सरकार की तरफ से 3 लाख रुपये का ऋण 5 प्रतिशत रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। पहले चरण में पात्र व्यक्तियों को एक लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है।
हितग्राहियों को कौशल सत्यापन के बाद 5 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण तथा 15 दिन या उससे अधिक उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में 500 रुपये का दैनिक भत्ता देने का प्रावधान है। टूलकिट प्रोत्साहन के रूप में 15,000 रुपये का अनुदान देने की सुविधा है। डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन के रूप में प्रतिमाह अधिकतम 100 रूपए के लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन 1 रुपए निर्धारित है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना अंतर्गत 18 क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं। इनमें राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, बढ़ई, लोहार, सुनार, अस्त्रकार, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता बनाने वाला कारीगर, नाव निर्माता, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाला, गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता इस योजना का लाभ उठाने के लिए चॉइस सेंटर के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा योजना पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है। आवश्यक दस्तावेज – इसके लिए आधार, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक विवरण एवं राशन कार्ड की आवश्यकता होगी।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आयु 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। स्वरोजगार/व्यवसाय विकास योजनाओं के तहत हितग्राही ने पिछले 5 वर्ष में किसी भी शासकीय योजना अंतर्गत ऋण न लिया हो। योजना के तहत परिवार का एक ही सदस्य पात्र होगा। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्य योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।
Trending
- SDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेल
- Ambikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
- बिग ब्रेकिंग : जशपुर में “जनसंपर्क” का नया मॉडल – खबर छापो तो ‘अपराधी’, सवाल पूछो तो ‘1 करोड़’ का नोटिस!
- अंबिकापुर में खूनी खेल: डेयरी फॉर्म के पास 48 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या | Murder Case
- Malkangiri Hinsa : भीषण हिंसा से तबाह हुए सैकड़ों घर, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर सैकड़ों परिवार
- Jashpur News : पत्थलगांव में जशपुर जिला फोटोग्राफर संघ की अहम बैठक संपन्न, रघु बेहरा बने नए अध्यक्ष
- मलकानगिरी : मानवता की अपील | पीड़ित परिवारों के लिए सहयोग अभियान
- पंचायत दुकानों पर शिकंजा: सकालो में दुकानों के निरीक्षण के बाद 15 दिन का अल्टीमेटम | पढ़े पूरी खबर
चॉइस सेंटर के माध्यम से कर सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना पोर्टल पर पंजीकरण
SURESH GAIN
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
Related Posts
Add A Comment

SDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेल

Ambikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”

बिग ब्रेकिंग : जशपुर में “जनसंपर्क” का नया मॉडल – खबर छापो तो ‘अपराधी’, सवाल पूछो तो ‘1 करोड़’ का नोटिस!

अंबिकापुर में खूनी खेल: डेयरी फॉर्म के पास 48 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या | Murder Case

Malkangiri Hinsa : भीषण हिंसा से तबाह हुए सैकड़ों घर, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर सैकड़ों परिवार

Jashpur News : पत्थलगांव में जशपुर जिला फोटोग्राफर संघ की अहम बैठक संपन्न, रघु बेहरा बने नए अध्यक्ष

मलकानगिरी : मानवता की अपील | पीड़ित परिवारों के लिए सहयोग अभियान

पंचायत दुकानों पर शिकंजा: सकालो में दुकानों के निरीक्षण के बाद 15 दिन का अल्टीमेटम | पढ़े पूरी खबर

Ambikapur : पीजी मेडिकल सीटो में 75 प्रतिशत ओपन मेरिट अधिसूचना छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्रों के साथ अन्याय..

सुशासन सप्ताह के तहत “प्रशासन गांव की ओर” अभियान जनपद पंचायत अम्बिकापुर में विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित
Subscribe to Updates
“Stay informed with Surguja Times!
Get breaking news, local updates, and exclusive stories delivered directly to your inbox.”
© 2026 SURGUJA TIMES . Designed by YourPixel.



