केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय संयोजक पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस श्री गिरीश देवांगन जी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है।
श्री गिरीश देवांगन ने कहा कि —
“मोदी सरकार के 12 साल घोषणा, जुमले और वादाखिलाफी के साल रहे। 2014 में ‘अच्छे दिन’ का वादा था, 2026 में देश की जनता पूछ रही है — **अच्छे दिन कहाँ हैं?**
1. महंगाई चरम पर: गैस सिलेंडर 1000 पार, पेट्रोल 100 पार, आटा-दाल जैसी जरुरी राशन आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया हैँ ।
2. बेरोजगारी रिकॉर्ड तोड़: देश एवं प्रदेश का पढ़ा-लिखा युवा पकौड़ा तलने को मजबूर। अग्निवीर योजना ने फौज के सपने चकनाचूर किए।
3. किसान-मजदूर परेशान: न MSP की गारंटी, न मनरेगा में काम। नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारी की कमर तोड़ दी।
4. छत्तीसगढ़ से सौतेला व्यवहार: हमारे यहां से कोयला, लोहा, बिजली दिल्ली जाती है, पर बदले में धरसींवा को मिला क्या? AIIMS, IIT, रेल लाइन का वादा जुमला निकला।”
श्री देवांगन ने कहा कि “भूपेश बघेल सरकार ने 5 साल में छत्तीसगढ़ को जो दिया — किसानों की कर्जमाफी, 2500 रु. क्विंटल धान, बिजली बिल हाफ, बेरोजगारी भत्ता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती — वो मोदी सरकार 12 साल में पूरे देश में नहीं दे पाई। यही फर्क है कांग्रेस की कथनी-करनी में और BJP के जुमलों में।”
“लोकसभा में देश की जनता BJP को सबक सिखायेगी । अब देश की जनता जवाब देगी। और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार की नाकामियों का पर्दाफाश करेगा,” उन्होंने कहा।
जारीकर्ता:
भानुप्रताप भट्ट
मीडिया प्रभारी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, खरोरा













