Thursday, October 16, 2025
19.8 C
Ambikāpur
Thursday, October 16, 2025

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के शासकीय संस्थाओं एवं प्रतिष्ठित मंदिरों में किया जा रहा साफ-सफाई 22 जनवरी को जिला स्तरीय एवं ग्राम पंचायतों में भव्य एवं वृहद रूप से मानस गान का होगा आयोजनl

Must read

Samridh Mandal
Samridh Mandalhttps://www.surgujatimes.in/
“Designation” .District reporter .From-Balrampur C.G.497119 .Whatsapp & Call +918357930353
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सरगुजा टाईम —— समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज 

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के शासकीय संस्थाओं एवं प्रतिष्ठित मंदिरों में किया जा रहा साफ-सफाई

22 जनवरी को जिला स्तरीय एवं ग्राम पंचायतों में भव्य एवं वृहद रूप से मानस गान का होगा आयोजन

कलेक्टर ने जिला स्तरीय कार्यक्रम का लिया जायजा

बलरामपुर 19 जनवरी 2024/ श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के ग्राम पंचायतों में वृहद रूप से शासकीय संस्थाओं एवं प्रतिष्ठित मंदिरों में साफ-सफाई अभियान शुरू किया गया है। आयोध्या मे आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव 22 जनवरी 2024 के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय एवं जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में भव्य एवं वृहद रूप से मानस गान आयोजित किया जाएगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का द्वारा चांदो चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में 22 जनवरी को प्रस्तावित श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया। यहां श्री राम उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें मानस मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही जिले के समस्त मंदिरों में भी साफ-सफाई, साज-सज्जा आदि की जा रही है।

राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के मद्देनजर राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किया जाएगा। आयोजन में मानस मंडलियों की भागीदारी राज्य के प्रत्येक जिलों में संचालनालय, संस्कृति एवं राजभाषा के साथ पंजीकृत क्रियाशील लगभग 4700 मानस मंडलियां हैं। राज्य शासन के घोषणा अनुरूप इन सभी मानस मंडलियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रत्येक मंडलियों को 5000 रूपये राशि प्रदाय करने का निर्णय लिया गया है। आयोजन में प्रत्येक जिला, विकासखण्ड स्तरीय संस्थानों, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है। मंदिर प्रांगण में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्र के 05 मानस मंडलियों के मानस गायन का आयोजन उक्त दिवस में आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -

Hospital News : अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल, जांच पर असर डालने के आरोप, स्टाफ ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लरामपुर । विशेष रिपोर्टवाड्रफनगर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article