Monday, July 7, 2025
28.4 C
Ambikāpur
Monday, July 7, 2025

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती परीक्षा 2023 के सफल संचालन हेतु उड़नदस्ता दल गठित

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अंबिकापुर 02 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा पण्डल रायपुर द्वारा 04 फरवरी 2024 को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरएईओ23) की भर्ती परीक्षा 2023 पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक कुल 07 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के सफल संचालन,अनैतिक कार्यो एवं नकल आदि को रोकने हेतु उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। उड़नदस्ता दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री फागेश सिन्हा, तहसीलदार श्री उमेश सिंह बाज और नायब तहसीलदार सुश्री दीप्ती जायसवाल शामिल है। इसी प्रकार परीक्षा से संबंधित कार्यो के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

जिसमें परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शास.पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग के अनुसंधान अधिकारी श्री डी.पी.नागेश, शास.राजमोहिनी देवी कन्या स्नाकोत्तर महाविद्यालय न्यू बस स्टैण्ड अम्बिकापुर हेतु जिला विपणन अधिकारी श्री अरूण विश्वकर्मा, शास. पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर हेतु जिला अम्बिकापुर जिला खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी, शास.मल्टीपरपज उ.मा.वि. अम्बिकापुर हेतु अम्बिकापुर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री डी.के राय, शास.कन्या उ.मा.वि. गुरूद्वारा के पास स्कूल रोड हेतु जिला अन्तयावसायी सहकारी विकास निगम अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस तिग्गा, शास.नगर पालिक निगम उ.मा.वि. गुरूद्वारा के पास स्कूल रोड अम्बिकापुर हेतु  मतस्य विभाग के उप संचालक श्री सतीश अहिरवार, शास.उ.मा.वि. पुलिसलाईन हेतु पशु चिकित्सा सेवा विभाग के उप संचालक श्री बी.पी. सतनामी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -

सरपंच की कुर्सी डोलते ही भाग खड़े हुए “जनसेवक” – ग्रामीणों के सवालों से बचने पंचायत से रफूचक्कर!

सरगुजा टाइम्स। अम्बिकापुर। किशुननगर | 25 जून 2025 । जनता की अदालत में जब सवाल उठते हैं, तो असली जनसेवक वहीं टिकते हैं —...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article