Saturday, July 12, 2025
28.8 C
Ambikāpur
Saturday, July 12, 2025

Electric Scooty Blast in Surajpur: इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी ब्लास्ट, चपेट में आई युवती की मौत, घर कर रही थी बैटरी चार्ज

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सुरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 13 अप्रैल 2024/   छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में इलेक्ट्रिक स्कूटी (electric scooty) की बैटरी चार्ज के दौरान ब्लास्ट हो गई। हादसे में एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पूरा मामला सूरजपुर जिले के नजदीक ग्राम चंद्रपुर की  हैं।

दरअसल, ग्राम पंचायत कुरुवा, आमापारा निवासी 23 वर्षीय पार्वती सिंह पिता स्व. हरि प्रसाद पिछले 8-9 महीने से सूरजपुर के चंद्रपुर में एक किराए के मकान में अपनी बड़ी बहन सावित्री सिंह के साथ रहती थी। वह 26 मार्च की रात इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी चार्ज कर रही थी। इसी दौरान बैटरी ब्लास्ट हो गई और युवती गंभीर रूप से झुलस गई।

परिजन उसे तत्काल सूरजपुर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उपचार के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। फिर अम्बिकापुर से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई हैं। वह 17 दिनों तक रायपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही थी।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article