Friday, June 13, 2025
27.2 C
Ambikāpur
Friday, June 13, 2025

Accident News: दो बाइकों के बीच आमने-सामने से भिड़ंत एक युवक की मौत दो युवक गंभीर पढ़े पूरी ख़बर। दुर्ग

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

Durg Breaking | SURGUJA TIMES //: दुर्ग .दो बाइकों के बीच आमने-सामने से भिड़ंत एक युवक की मौत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल की मरच्यूरी में भेजा है।पद्मनाभपुर थाना ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सीएसआईटी कॉलेज के पास की है।

कोलिहापुरी निवासी सुमेरा राम पिता बीरबल राम उमर (42 वर्ष) अपनी बाइक के पीछे प्रीतम यादव को बैठाकर दुर्ग की तरफ से कोलिहापुरी अपने घर जा रहा था। जैसे ही सीएसआईटी कॉलेज से पहले कोलिहापुरी मिडिल कट से दाहिने कोलिहापुरी की ओर जाने के लिए मुड़ा। उसी समय बालोद की तरफ से अंडा आछोटी निवासी बाइक चालक कुणाल दिल्लीवार पिता राजेन्द्र दिल्लीवार (23 वर्ष) तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक सीजी 07 सीके 7563 का चालक सुमेरा राम की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठा प्रीतम यादव गंभीर रुप से घायल हो गया। इधर सीजी 07 सीक्यू 2134 का चालक कुणाल दिल्लीवार भी गंभीर रुप से घायल हो गया है। दोनों बाइक को बैकलोडर से थाना लाया गया। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

- Advertisement -

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सरगुजा संभाग के जिला स्तरीय अधिकारी कार्यशाला में हुए शामिल

अम्बिकापुर 06 जून 2025/ जिला पंचायत सभाकक्ष में सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों का एक दिवसीय...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article