Sunday, September 14, 2025
23.3 C
Ambikāpur
Sunday, September 14, 2025

AMBIKAPUR: स्वच्छ भारत अभियान के तहत जारी स्वच्छता ड्राइव, गांधी नगर पौनी पसारी बाजार, गुरुनानक चौक में विशेष सफाई से सुधरी व्यवस्था

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

AMBIKAPUR : सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 16 दिसम्बर 2023/ जिले में आज से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा की शुरुआत के मौके पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश में विशेष स्वच्छता ड्राइव चलाई जा रही है।

 

कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देश एवं नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले में भी विशेष सफाई अभियान जारी है। इस अभियान से अंबिकापुर नगरीय व्यवस्था सुव्यवस्थित होती नजर आ रही है। प्रशासनिक टीम स्वयं स्थलों का मुआयना कर सफाई करवा रही है। नाले-नालों, सड़कों, बाजारों, तालाबों सहित वार्डों में सफाई कार्य जारी है।

इसी कड़ी में शनिवार को गांधी नगर में पौनी पसारी बाजार का नगर निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया, तत्पश्चात सफाई कार्य शुरू करवाया गया। अब बाजार की स्थिति में सुधार देखते ही बन रही है, वहीं गुरुनानक चौक में कूड़ा- कचरा इत्यादि का उठाव करवाया गया। इसी के साथ नगर के अन्य स्थानों पर भी नाले-नालियों की सफाई करवाई गई। अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता हेतु जागरूक भी किया जा रहा है

- Advertisement -

बिग ब्रेकिंग जशपुर – गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को पिकप वाहन ने रौंदा,हादसे में 2 दर्जन से अधिक घायल वही तीन लोगों...

बगीचा थाना क्षेत्र के जुरूडांड गांव में गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं पर तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप वाहन ने श्रद्धालुओं पर पिकप चढ़ा...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article