Sunday, June 1, 2025
34.1 C
Ambikāpur
Sunday, June 1, 2025

Ambikapur Crime News : छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति की हत्या करने वाले जीजा-साला गए जेल,पढ़े पूरी खबर

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

Ambikapur crime News : महिला से छेड़खानी का विरोध कर रहे पति की टांगी से वार कर हत्या करने के आरोप पर पुलिस ने आरोपित जीजा-साला रामसाय कोरवा (35) निवासी पटकुरा तथा तेजेश्वर कोरवा (25) निवासी रेहमला को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

लखनपुर – महिला से छेड़खानी का विरोध कर रहे पति की टांगी से वार कर हत्या करने के आरोप पर पुलिस ने आरोपित जीजा-साला रामसाय कोरवा (35) निवासी पटकुरा तथा तेजेश्वर कोरवा (25) निवासी रेहमला को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते 18 सितंबर 2023 की रात पटकुरा में महिला रात को घर के आंगन में निकली थी। आरोपित रामसाय कोरवा पहले से खड़ा था । बदनीयती से उसने महिला को पकड़ा। महिला जोर से चिल्लाई। आवाज सुनकर महिला का पति देवसाय कोरवा और पुत्र सुखसाय बाहर आंगन में आए। आरोपित रामसाय कोरवा को देखकर फटकार लगाई। गुस्से में आकर रामसाय कोरवा ने महिला के पति देवसाय कोरवा को हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए जमीन पर पटक दिया। आरोपित रामसाय कोरवा ने अपने साले तेजेश्वर कोरवा को आवाज देकर बुलाया आवाज देकर बुलाया।

तेजेश्वर कोरवा पहुंचा और आंगन में रखे टांगी से महिला के पति देव साय के सिर, चहेरे, कनपटी पर कई बार टांगी से प्रहार किया जिससे देवसाय बेहोश हो गया। बीच बचाव कर रहे महिला के पुत्र सुखसाय कोरवा के पीठ में टांगी से प्रहार कर दिया जिससे वह भी घायल हो गया। और आरोपी जीजा – साला मौके से फरार हो गए। स्वजन द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से घायल देवसाय कोरवा को मेडिकल कालेज अस्पताल में अस्पताल भर्ती कराया गया।

जहां अगले दिन 19 सितंबर की रात इलाज के दौरान देव साय कोरवा क़्क़ मौत हो गई। महिला ने कुन्नी पुलिस चौकी पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। कुन्नी पुलिस ने धारा 354 ,323, 302, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीकृत करते हुए आरोपियों के खोजबीन में जुटी हुई थी। सूचना मिलने उपरांत कुन्नी और लखनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपित रामसाय कोरवा व तेजेश्वर कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। शुक्रवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। इस पूरी कार्रवाई में लखनपुर थाना प्रभारी एलआर चौहान, कुन्नी चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत,सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोर, सोन साय भगत, महेंद्र राजवाड़े, गोविंद सक्रिय रहे।

- Advertisement -

लोकतंत्र को मजबूत करने भारत निर्वाचन आयोग की बड़ी पहल – IIIDEM में प्रारंभ हुआ अब तक का सबसे बड़ा प्रशिक्षण बैचःछत्तीसगढ़ के 96...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने दी विधिक प्रावधानों की जानकारी, पारदर्शिता व दक्षता को बताया चुनावी सफलता की कुंजीअम्बिकापुर 29 मई 2025/ ...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article