Tuesday, October 21, 2025
29.9 C
Ambikāpur
Tuesday, October 21, 2025

Bjiapur naxal attack@ सुरक्षाबल के कैम्प पर नक्सली हमला

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

Bjiapur naxal attack पामेड थानाक्षेत्र के चिंतावागु नदी किनारे स्थापित किए गए सुरक्षाबल के कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया।

बीजापुर। Bjiapur naxal attack जिले में एक बार फिर सुरक्षाबल के कैम्प पर नक्सली हमले होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पामेड थानाक्षेत्र के चिंतावागु नदी किनारे स्थापित किए गए कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर है कि करीब 15 मिनट तक यह मुठभेड़ चला। वहीं नक्सलियों की इस मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुई है। जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने कैम्प पर BGL भी दागा है।

जानकारी के अनुसार चिंतावागु नदी के समीप स्थित सुरक्षाबल के कैम्प पर नक्सलियों ने फायरिंग की है। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली जंगल की आड़ लेकर भागे। करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग होने खबर है। नक्सलियों ने चिंतावागु सीआरपीएफ कैम्प पर बीजीएल भी दागा गया। मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं है। पामेड़ थाना क्षेत्र के चिंतावागु नदी किनारे स्थापित किए गए कैंप पर जंगल की आड़ से नक्सलियों ने किया हमला किया है।

विदित हो कि एक वर्ष चिंतावागु नदी पर पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी नदी किनारे सीआरपीएफ कैंप स्थापित की गई है। बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि चिंतावागु नदी किनारे सीआरपीएफ कैंप स्थापित है पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है नक्सली निर्माण कार्य में व्यवधान उत्पन्न करना के उद्देश्य से लगभग 10 बजे फायरिंग किये थे जिसमें वो नाकाम रहे। जवानों की जवाबी कार्रवाई से नक्सली भागे है। मुठभेड़ के बाद पुलिस के जवानों द्वारा आसपास सर्चिंग तेज कर दी गई है।

- Advertisement -

Hospital News : अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल, जांच पर असर डालने के आरोप, स्टाफ ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लरामपुर । विशेष रिपोर्टवाड्रफनगर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article