Saturday, September 13, 2025
24.9 C
Ambikāpur
Saturday, September 13, 2025

CG NEWS : PCC चीफ दीपक बैज के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला 

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ अहमदाबाद साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गुजरात में स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाई। इस मामले को लेकर अहमदाबाद साइबर सेल ने गहन जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, दीपक बैज ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक मरीज को दिखाया गया था, जिसे कथित तौर पर समय पर इलाज नहीं मिला और उसकी मृत्यु हो गई। बैज ने यह दावा किया कि वीडियो गुजरात के एक अस्पताल का है। हालांकि, जांच में सामने आया कि यह वीडियो वास्तव में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक अस्पताल का है।

इधर, एफआईआर दर्ज होने पर पीसीसी चीफ बैज ने कहा, मुझे मीडिया के जरिए एफआईआर की जानकारी मिली है। सरकार सच को दबाने का प्रयास कर रही है। छत्‍तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है।

- Advertisement -

बिग ब्रेकिंग जशपुर – गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को पिकप वाहन ने रौंदा,हादसे में 2 दर्जन से अधिक घायल वही तीन लोगों...

बगीचा थाना क्षेत्र के जुरूडांड गांव में गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं पर तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप वाहन ने श्रद्धालुओं पर पिकप चढ़ा...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article