Sunday, June 1, 2025
35.2 C
Ambikāpur
Sunday, June 1, 2025

Durg CrimeNews महिला ने पति की गला घोंटकर की हत्या

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

दुर्ग। CG जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के कृष्णानगर के बजरंग चौक में बीती रात एक महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो तीन दिनों से बीमार थी। इसके चलते घरवालों ने तंत्र-मंत्र का भी सहारा लिया था। सुपेला पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि घटना बुधवार देर रात की है। उन्हें सूचना मिली थी कि वहां किसी महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में पाया कि यहां रहने वाली संगीता सोनी 39 वर्ष ने अपने पति दिलीप सोनी 45 वर्ष का गला दुपट्टे से घोंटकर मार दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला पिछले तीन-चार दिन से बीमार थी। घर वालों का कहना है कि उसके ऊपर किसी भूत प्रेत का साया था। इसके चलते उन्होंने तांत्रिक से झाड़फूंक भी करवाया। महिला घर में अपने पति और एक बच्चे के साथ रहती थी।

बुधवार देर रात जब सभी सो रहे थे तो महिला उठी और उसने दुपट्टे से फंदा बनाया। इसके बाद दिलीप सोनी का उससे गला घोंट दिया। उसके बगल में ही उसका भाई भी अपने परिवार के साथ रहता है। दिलीप के बड़े भाई जितेंद्र सोनी ने बताया कि भतीजे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वो लोग उठे। उन्होंने देखा कि दिलीप बिस्तर में मृत पड़ा है, उसके मुंह से झाग जैसा निकल रहा है। इसके बाद उन लोगों ने 112 में फोन करके पुलिस को सूचना दी और दिलीप को अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Surguja TImes_Durg Chhattisgarh

- Advertisement -

HSRP अपडेट: अब फिटमेंट सेंटर और कैंप में सिर्फ तयशुदा शुल्क ही लिया जाएगा, अतिरिक्त वसूली पर होगी कार्रवाई – परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश...

सरगुजा टाइम्स|रायपुर,| हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को लेकर आज मंत्रालय महानदी भवन में परिवहन विभाग की अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता खुद सचिव...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article