SURGUJA TIMES दुर्ग: CG Accident जिले के पाटन थाना क्षेत्र के फुंडा चौक के पास बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बता दें कि बुधवार सुबह अटल आवास बोरसी निवासी योगेश यादव 16 वर्ष, सुमित यादव 17 वर्ष और चैतन्य बाघ 16 वर्ष बाइक में सवार होकर घटारानी घुमने के लिए जा रहे थे। तीनों जैसे ही बाइक से फुंडा चौक के पास पहुंचे, तभी ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दिन भर की ताज़ा खबरे इसे भी पड़े। ………
- SDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेल
- Ambikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
- बिग ब्रेकिंग : जशपुर में “जनसंपर्क” का नया मॉडल – खबर छापो तो ‘अपराधी’, सवाल पूछो तो ‘1 करोड़’ का नोटिस!
- अंबिकापुर में खूनी खेल: डेयरी फॉर्म के पास 48 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या | Murder Case
- Malkangiri Hinsa : भीषण हिंसा से तबाह हुए सैकड़ों घर, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर सैकड़ों परिवार
सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां रास्ते में ही योगेश यादव ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक लोकेश कुमार 35 वर्ष को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।














