Saturday, May 17, 2025
36.8 C
Ambikāpur
Saturday, May 17, 2025

Durg News : ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की गई जान, दो घायल…

Must read

SURGUJA TIMES दुर्ग: CG Accident जिले के पाटन थाना क्षेत्र के फुंडा चौक के पास बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि बुधवार सुबह अटल आवास बोरसी निवासी योगेश यादव 16 वर्ष, सुमित यादव 17 वर्ष और चैतन्य बाघ 16 वर्ष बाइक में सवार होकर घटारानी घुमने के लिए जा रहे थे। तीनों जैसे ही बाइक से फुंडा चौक के पास पहुंचे, तभी ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिन भर की ताज़ा खबरे इसे भी पड़े। ………

सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां रास्ते में ही योगेश यादव ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक लोकेश कुमार 35 वर्ष को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Ambikapur : समाधान शिविर सकालो में जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण पढ़े पूरी खबर। …..

सुशासन तिहार 2025 बना जनता के लिए उम्मीद की किरण | सरगुजा टाइम्ससुरेश गाईन | अम्बिकापुर 15 मई 2025/ शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं...
- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article