Monday, July 7, 2025
23.6 C
Ambikāpur
Monday, July 7, 2025

Korba News: खेत में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई दर्दनाक मौत,पूरा पड़े खबर

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सरगुजा टाइम्स :कोरबा। CG News जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम जिल्गा के खेत में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बता दें कि मृतक देवप्रसाद राठिया आज सुबह 8 बजे गांव के पास नदी किनारे खेत में काम करने गया हुआ था। करीब 3 बजे काम से वापस लौटने के दौरान उसे रास्ते में बिजली तार गिरी हुई दिखी।

जिसे उठा कर किनारे करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक की शादी को अभी कुछ ही साल हुए थे। राहगीरों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना श्यांग थाना पुलिस को दी गई।

जहां थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की मौत कब, कैसे और किस कारण हुई है इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

- Advertisement -

सरपंच की कुर्सी डोलते ही भाग खड़े हुए “जनसेवक” – ग्रामीणों के सवालों से बचने पंचायत से रफूचक्कर!

सरगुजा टाइम्स। अम्बिकापुर। किशुननगर | 25 जून 2025 । जनता की अदालत में जब सवाल उठते हैं, तो असली जनसेवक वहीं टिकते हैं —...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article