अम्बिकापुर 26 जुलाई 2024/ केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान (सिपेट) रायपुर में एस.ई.सी.एल.(एस.ई.सी.एल.) बिलासपुर द्वारा प्रायोजित रोजगारोन्मुखी निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 300 जरूरतमंद युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है।
उक्त जानकारी देते हुए सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने बताया कि आवेदकों के चयन हेतु 01 अगस्त को लाईवलीहुड कॉलेज अंबिकापुर, 02 अगस्त को जनपद सभाकक्ष लखनपुर और 03 अगस्त को जनपद सभाकक्ष मैनपाट में काउंसिलिंग हेतु शिविर आयोजित की गई है। जिसमें 06 कोर्स मशीन ऑपरेटर- प्लास्टिक प्रोसेसिंग, मशीन ऑपरेटर- इंजेक्शन मोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर- प्लास्टिक एक्सट्रूजन, मशीन ऑपरेटर- ब्लो मोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर-टूल रूम, मशीन ऑपरेटर और प्रोग्रामर – सी.एन.सी. मिलिंग, के 06 माह के कोर्स में प्रशिक्षण हेतु जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं का चयन किया जायेगा। आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं आयु 18 से 28 वर्ष होना चाहिये (अ.जा./अ.जा. अ.ज.जा. हेतु 05 वर्ष तथा अ.पि.व. हेतु 03 वर्ष की छूट)। इच्छुक उम्मीदवार 10वीं की अंक सूची, आधार कार्ड की प्रति, छायाप्रति एवं 02 रंगीन फोटो के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर लाभ ले सकते हैं।
Trending
- SDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेल
- Ambikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
- बिग ब्रेकिंग : जशपुर में “जनसंपर्क” का नया मॉडल – खबर छापो तो ‘अपराधी’, सवाल पूछो तो ‘1 करोड़’ का नोटिस!
- अंबिकापुर में खूनी खेल: डेयरी फॉर्म के पास 48 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या | Murder Case
- Malkangiri Hinsa : भीषण हिंसा से तबाह हुए सैकड़ों घर, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर सैकड़ों परिवार
- Jashpur News : पत्थलगांव में जशपुर जिला फोटोग्राफर संघ की अहम बैठक संपन्न, रघु बेहरा बने नए अध्यक्ष
- मलकानगिरी : मानवता की अपील | पीड़ित परिवारों के लिए सहयोग अभियान
- पंचायत दुकानों पर शिकंजा: सकालो में दुकानों के निरीक्षण के बाद 15 दिन का अल्टीमेटम | पढ़े पूरी खबर













