Sunday, June 1, 2025
38.3 C
Ambikāpur
Sunday, June 1, 2025

ब्रेकिंग न्यूज़:लोगों के घरों में घुसा पानी, बारिश से सड़के हुई लबालब .नगर पंचायत की पोल खोलती नजर आयी

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

दिनांक 25/06/2023
सद्दाम खान/ सुरगुजा टाइम्स कुसमी बलरामपुर – जमकर हुई बारिश ,, पानी की समुचित निकासी नही होने पर

पहली ही बारिश में नगर पंचायत के वार्ड 08 व 11 में पानी निकासी की पोल खोलती नजर आयी

कुसमी। क्षेत्र में हुई जमकर बारिश ने नगर पंचायत के 08 -11 वार्ड में पानी निकासी की पोल खोलकर रख दी। क्षेत्र में हुई जमकर बारिश से जहां सड़कें लबालब हो गई थी वहीं लोगों के घरों में पानी घुस गया। सीजन की इस पहली जमकर हुई मूसलाधार बारिश से नगर पंचायत क्षेत्र में पानी निकासी की पोल खुल गई।

पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण बड़ी मस्जिद से लेकर किसान पारा आसपास लोगों के घरों में पानी घुस गया। जहाँ सड़क तालाब में तब्दीली हो गयी है। नाली जाम के कारण लोगों के घर पानी गुस गयी है, जहाँ वार्डवासियों ने कहा है, नगर पंचायत को बरसात के पहले ही नाली की सफाई कर देनी चाहिए। लेकिन यह

लापरवाही नगर पंचायत की है। कोई भी काम नगर पंचायत के द्वारा कराया नही जाता है, जहाँ लोग आक्रोश में आकर खुद नाली जाम हुई उससे साफ करने को मजबूर है।
दूसरी ओर वार्ड 11 में भी ऐसे ही स्थिति देखने को मिली है, जहाँ पानी जमा हो गयी है, नाली जाम है। पानी निकलने की समुचित निकासी नही होने से अक्सर यह वार्ड का हाल देखा जाता है, लेकिन इस ओर किसी की ध्यान नही है।

टेंडर हो जाने के बाद भी बरसात से पहले बनने वाली पूलिया, नाली ढक्कन, व सीसी रोड, नही बनने से वार्ड में यह स्थित निर्मित है।
बड़ी मस्जिद से लेकर ओसामा के घर तक नाली का ढक्कन व पूलिया का टेंडर लाखों रुपये की राशि का हो चुका है, जो कि ठेकेदार के द्वारा अभी तक कार्य को शुरू नहीं किया गया है।
और न ही इस ओर कुसमी सीएमओ की कोई ध्यान है। बरसात से पहले काम करने का था जो कि अब तक कार्य नही शुरू किया गया है जिसके कारण बारिश हो जाने से कचरा जमा होकर आगे की बनी नाली में कचरा जा का जाम हो जाती है। जिस कारण लोगों के घर मे यह पानी गुस गया है, जिसे लोग परेशान है।


प्रति वर्ष नगर पंचायत नालियों की साफ सफाई में लाखों रुपए खर्च करती है परंतु अब तक पानी की समुचित निकासी के लिए कोई ठोस उपाय नहीं कर पाने के कारण हर वर्ष लोगों को इस मुसीबत का सामना करना पड़ता। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में बारिश के पानी की समुचित निकासी के लिए नगर पंचायत क्या उपाय करती है। या टेंडर में जो नाली, सीसी रोड, पूलिया है, वो कार्य शुरू होती है। या हर वर्ष की तरह है ही नगर पंचायत वासीगण इस समस्या से जूझते रहेंगे। वहीँ इस बारिश से नगर में बिजली व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। शहर में घंटो बिजली गुल रहने से नगर वासियों को पीने की पानी सहित अन्य समस्याओं से झूझना पड़ा रहा है। बारिश दोपहर करीब दो बजे से 4 बजे तक जमकर बारिश हुई है, साथ ही बिजली नही रहने से भी लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस विषय मे नगर पंचायत कुसमी सीएमओ नारायण साहू – से जब कॉल कर प्रतिक्रिया लेनी चाहि गयी तो उनके द्वारा फोन नही उठाया गया।
नगर अध्यक्ष गोवर्धन राम – को काल कर जानकारी लेनी चाही गयी तो उनसे भी संपर्क नहीं हो पायी।
वही वार्ड के लोगो का कहना है, की 4 साल अध्यक्ष जी का कार्यकाल बीत गया है। आज तक वार्ड का एक बार भी निरीक्षण नही किया गया है। कौन अध्यक्ष है हम जानते तक नही है। वार्डवासियों यह कहना है?
नगर उपाध्यक्ष जावेद रहमानी (भोला) –
से जब फोन कर बात की गयी तो उनका कहना है, नगर पंचायत सीएमओ व नगर अध्यक्ष गोवर्द्धन राम की लापरवाही का नतीजा है। जो यह देखने को मिल रहा है। इनामी मनमानी से वार्ड में यह स्थिति निर्मित हुई है। टेंडर के बाद भी ठेकेदार काम नही कर रहे है, काम अगर कर दिया गया होता तो आज घरों में पानी नहीं घुसता।
क्या कहते है स्थानीय वार्ड पार्षद 08 वाहिद अली –

वार्ड में जो काम हुई है, समुचित तरीके से कुछ काम शेष रह गयी है इस वजह से पानी लोगों के घर मे घुसी है, मेरे से जो मदद वार्डवासियों को करना होगा मैं करूँगा मेरे वार्ड की बात है।

- Advertisement -

CG HSRP NEWS : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर सचिव सह परिवहन आयुक्त ने ली बैठक, आर्डर की संख्या डबल करने और नियम...

रायपुर। सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश की अध्यक्षता में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में आज एक वर्चुअल...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article