अम्बिकापुर 10 जुलाई 2024/ उपसंचालक रोजगार ने बताया कि भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 04 दिसम्बर 2024 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ में आयोजित होना है। जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला स्तर पर योग्य प्रशिक्षकों द्वारा 1.2 कि.मी. दौड़, बीम पुल अप, 9 फीट गड्ढा कूदना, बैलेंसिंग बीम में चलने इत्यादि का निःशुल्क प्रशिक्षण जिले के क्रीड़ा अधिकारियों, पुलिस बलों के शारीरिक प्रशिक्षकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले के समस्त ऐसे अभ्यर्थी जो अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हैं, वे अपने समस्त दस्तावेज सहित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुर कार्यालय में सम्पर्क कर 31 जुलाई 2024 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं, जिससे की निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा सके।
Trending
- बिग ब्रेकिंग : जशपुर में “जनसंपर्क” का नया मॉडल – खबर छापो तो ‘अपराधी’, सवाल पूछो तो ‘1 करोड़’ का नोटिस!
- अंबिकापुर में खूनी खेल: डेयरी फॉर्म के पास 48 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या | Murder Case
- Malkangiri Hinsa : भीषण हिंसा से तबाह हुए सैकड़ों घर, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर सैकड़ों परिवार
- Jashpur News : पत्थलगांव में जशपुर जिला फोटोग्राफर संघ की अहम बैठक संपन्न, रघु बेहरा बने नए अध्यक्ष
- मलकानगिरी : मानवता की अपील | पीड़ित परिवारों के लिए सहयोग अभियान
- पंचायत दुकानों पर शिकंजा: सकालो में दुकानों के निरीक्षण के बाद 15 दिन का अल्टीमेटम | पढ़े पूरी खबर
- Ambikapur : पीजी मेडिकल सीटो में 75 प्रतिशत ओपन मेरिट अधिसूचना छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्रों के साथ अन्याय..
- सुशासन सप्ताह के तहत “प्रशासन गांव की ओर” अभियान जनपद पंचायत अम्बिकापुर में विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित













