Sunday, June 1, 2025
39.2 C
Ambikāpur
Sunday, June 1, 2025

 मंच पर झूमे सीएम शिवराज मंच पर -Khelo India Youth Games का शुभंकर, थीम सांग व मशाल लांच 

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

MP News Khelo India Youth Games: शौर्य स्‍मारक में आयोजित कार्यक्रम में ड्रोन और लेजर शो के माध्यम से खेलो इंडिया का अद्भुत रंग देखने को मिला।

Khelo India Youth Games: भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के पांचवें संस्करण की मेजबानी मध्य प्रदेश कर रहा है। शनिवार शाम राजधानी के शौर्य स्‍मारक में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन खेलों के शुभंकर मोगली का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मशाल और थीम सांग ‘हिंदुस्‍तान का दिल धड़का दो…’ भी लांच किया गया। शाम छह बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रामाणिक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में ड्रोन और लेजर शो के माध्यम से खेलो इंडिया का अद्भुत रंग देखने को मिला।

खेलो इंडिया की मशाल को अमरकंटक नाम दिया गया, जिस पर मां नर्मदा की आकृति भी उकेरी गई है। वहीं रोमांचित करते वाले थीम सांग ‘हिंदुस्‍तान का दिल धड़का दो…’ को मशहूर गायक शान ने अपनी आवाज दी है। कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज और खेल मंत्री यशोधरा राजे भी मंच पर कलाकारों संग झूमते नजर आए।

पढ़ो भी और खेलो भी : शिवराज

कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश के लिए यह महीना ‘गोल्डन मंथ’ के समान है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेटर्स मीट, खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भी आयोजन हो रहा है। इस समय पूरा प्रदेश खेलमय है। गाँवों, शहरों-कस्बों में खेलों का आयोजन हो रहा है। मध्यप्रदेश पूरे उत्साह और उमंग से भरा है। खेल उत्साह, उमंग, आनंद, नृत्य और मस्ती है। खेल सचमुच में जिंदगी है और जिंदगी भी एक खेल ही है। इसलिए पढ़ो भी, खेलो भी। भोपाल खेलों का हब बन रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का यह कार्यक्रम अद्भुत होगा। हम पूरी शिद्दत से इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं।

इस अवसर पर सीएम शिवराज ने कहा कि एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में पदक जीतकर आने वालों को खेलों के प्रशिक्षण हेतु 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। चिन्हित पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डायरेक्ट डीएसपी भी बनाएंगे।

गौरतलब है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पांचवां संस्करण 30 जनवरी से 11 फरवरी तक प्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। एक गेम (साइकिलिंग) दिल्ली में होगा। पहली बार वाटर स्पोर्ट्स अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलालम और तलवारबाजी खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 5.0 में 303 अंतरराष्‍ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय आफिशियल्स इन गेम्स का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया के लिए लगभग 2 हज़ार वालंटियर अलग-अलग गेम वेन्यू में तैनात रहेंगे।

- Advertisement -

CG HSRP NEWS : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर सचिव सह परिवहन आयुक्त ने ली बैठक, आर्डर की संख्या डबल करने और नियम...

रायपुर। सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश की अध्यक्षता में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में आज एक वर्चुअल...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article