Saturday, October 18, 2025
19.2 C
Ambikāpur
Saturday, October 18, 2025

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की धान खरीदी की समीक्षा संभागायुक्त श्री चुरेंद्र और कलेक्टर श्री भोस्कर हुए शामिल

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अंबिकापुर 13 जनवरी 2024/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने शनिवार को मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के संभागायुक्तों और कलेक्टर्स से खरीफ वर्ष 2023- 24 में धान खरीदी के सम्बंध में बैठक ली। इस दौरान जिला कलेक्टरेट के एनआईसी कक्ष में सरगुजा सम्भागायुक्त श्री जी आर चुरेन्द्र, कलेक्टर श्री विलास भोस्कर संदीपान, अपर कलेक्टर श्री टेकचंद अग्रवाल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।


इस दौरान मुख्य सचिव श्री जैन ने सभी जिलों के कलेक्टर से  धान खरीदी की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तारपूर्व जानकारी ली। बैठक में खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी, धान का उठाव, अवैध धान परिवहन, सीमावर्ती राज्यो से अवैध धान परिवहन, अवैध भण्डारण, बारदाना की उपलब्धता, नान व एफसीआई में कस्टम मिलिंग चावल जमा की प्रगति के सम्बंध में जानकारी ली गई। इसके साथ ही कोचियों, बिचौलियों को रोकने व की गई कार्यवाही के सम्बंध में भी जानकारी ली गई।
बैठक में उन्होंने कहा कि धान खरीदी के सम्बंध में सभी संभागों के संभागायुक्त अपने स्तर पर जिला कलेक्टरों एवं सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा कर लें, जिससे कि अंतिम दिनों में धान खरीदी भलीभांति हो और किसानों को कोई परेशानी ना हो। सभी जिलों के अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील खरीदी केंद्रों पर निगरानी रखें, सीमावर्ती जिले और बाहर से आने वाले धान पर निगरानी रखें। जिला अधिकारियों को निर्देशित कर भौतिक सत्यापन करवाएं। उन्होंने कहा कि ख़रीदी केंद्रवार धान का उठाव कराने हेतु कार्ययोजना बनाकर आवश्यक कार्यवाही करें, आवश्यक समन्वय हेतु राइस मिलरों की बैठक आयोजित कर निर्देशित करें। सभी जिलों के कलेक्टर समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक के अंत में संभागायुक्त श्री चुरेन्द्र ने सभी उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी कार्य में गम्भीरता बरतें। कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अवगत कराएं, जिससे निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

- Advertisement -

Hospital News : अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल, जांच पर असर डालने के आरोप, स्टाफ ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लरामपुर । विशेष रिपोर्टवाड्रफनगर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article