Tuesday, July 1, 2025
27.1 C
Ambikāpur
Tuesday, July 1, 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने भरत के पार्थिव शरीर को दिया कंधा: बीजापुर में नक्सल हमले में हुए थे बलिदान

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सुरगजा टाइम्स अम्बिकापुर 19 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बलिदान हुए रायपुर के रहने वाले भरत साहू के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। जवान 17 जुलाई को बीजापुर में हुए नक्सल हमले में बलिदान हो गए थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत गृहमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू समेत कई नेताओं ने माना स्थित चौथी वाहिनी बटालियन पहुंचकर बीजापुर नक्सली हिंसा में शहीद जवान भरत साहू को श्रद्धांजलि दी है।

बलिदान हुए जवान की अर्थी को कंधा देने के बाद उन्हें पूरे सम्मान के साथ रायपुर स्थित उनके निवास मोवा के लिए विदा किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजपुर में 17 जुलाई को नक्सली घटना में हमारे चार जवान घायल और दो जवान शहीद हुए हैं। घायल जवानों से मुलाकात भी हुई है। सभी घायल जवान खतरे से बाहर हैं। हम शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी।

- Advertisement -

सरपंच की कुर्सी डोलते ही भाग खड़े हुए “जनसेवक” – ग्रामीणों के सवालों से बचने पंचायत से रफूचक्कर!

सरगुजा टाइम्स। अम्बिकापुर। किशुननगर | 25 जून 2025 । जनता की अदालत में जब सवाल उठते हैं, तो असली जनसेवक वहीं टिकते हैं —...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article