अंबिकापुर 17 जनवरी 2024/ कलेक्टर सरगुजा द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 (शुक्रवार ) एवं महात्मा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी 2024 (दिन मंगलवार) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
दोनों दिवस के लिए जिले के समस्त देशी/विदेशी मदिरा दुकानें, एफ.एल.8 एवं मद्य भाण्डागार बंद रखी जावेगी। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा।